रांची, जनवरी 11 -- रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को रांची स्थित संघ कार्यालय में अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें रांची महानगर की सभी 156 बस्तियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महानगर, नगर और बस्ती पालकों की उपस्थिति में अक्षत पूजन और भारत माता की आरती के साथ हिंदू संगम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आगामी फरवरी माह में रांची की इन सभी 156 बस्तियों में हिंदू संगम का आयोजन किया जाएगा। पूजित अक्षत के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर हिंदू संगम के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। यह पूरा अभियान स्थानीय कार्यकर्ताओं और बस्ती स्तर पर गठित आयोजन समितियों के माध्यम से संचालित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...