उन्नाव, जनवरी 10 -- हिलौली। ब्लॉक के हदहरा मजरे लउवा सिंघनखेड़ा गांव में जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एक लीग मैच और एक क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें तौरा की टीम ने अकोहरी को आठ विकेट हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहला मैच अकोहरी और सरैया के बीच खेला गया, जिसमें अकोहरी की टीम ने 37 रनों से मैच जीत लिया। उसके बाद अकोहरी और तौरा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में तौरा की टीम विजयी हुई। तौरा टीम के खिलाड़ी कालू ने अपने टीम के लिए तीन विकेट लिए और 44 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी रहे। इस दौरान सुरेश साहू,मनोज गौतम, सत्यम, हिमांशू, महासागर, बच्चनलाल, विकास, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.