गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड कौंधियारा के अंतर्गत अकोढ़ा गांव में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कौंधियारा अरुण कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य का स्वागत किया। बीएसए अनिल कुमार ने शिक्षकों को कर्तव्यबोध कराते हुए कहा कि सभी बच्चों को समानता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। संचालन एआरपी नीरज मिश्र एवं शत्रुध्न शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में महेश चंद्र शुक्ल, अनिमेष श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.