गंगापार, दिसम्बर 27 -- कौंधियारा क्षेत्र के अकोढ़ा बाजार में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और उस पर लगा एलटी केबल जमीन पर झूलने लगा। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय बाजार में भीड़ कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। विद्युत पोल गिरने और तार सड़क पर फैलने से अकोढ़ा बाजार में कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों में करंट फैलने का भय बना रहा। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपसी सहयोग से सड़क से केबल हटाया और उसे आसपास के मकानों की छतों पर अस्थायी रूप से बांधा, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके और रास्ता आंशिक रूप से खुल सके।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.