नई दिल्ली, फरवरी 19 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। यातायात नियमों के उल्लंघन में दिल्ली वाले सबसे आगे हैं। यातायात कानून को तोड़ने के चलते देशभर में भरे गए कुल जुर्माने का लगभग आधा रकम अकेले दिल्ली वालों ने भरा है। इसका खुलासा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्यायपालिका के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तैयार रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्चुअल अदालत में निपटाए गए चालान के जुर्माने के तौर पर देशभर में कुल 973 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए और इनमें से अकेले दिल्ली वालों ने 433 करोड़ रुपये जुर्माने की रकम जमा कराया है। कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में यातायात नियमों उल्लंघन के लिए होने वाले चालान का निपटारा करने के लिए स्थापित 29 वर्चुअल अदालत में 31 दिसंबर, 2025 तक 9 करोड़ ,81 लाख 17,870 चालान आया। रिपोर्ट के ...