बरेली, जुलाई 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। बंद खेतान फैक्ट्री को तेंदुए ने अपना ठिकाना बना लिया है। फैक्ट्री और आसपास तेंदुए का मूवमेंट होने से किसानों में दहशत है। डर से किसान खेतों पर नहीं जा रहे हैं। वह समूह में खेतों में जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों से तेंदुए ने फैजुल्लापुर गांव के पास बंद खेतान फैक्ट्री को ठिकाना बनाया है। तेंदुआ रोज खेतों पर दिखाई देने के बाद शाम को खेतान फैक्ट्री की दीवार पर बैठा दिखाई देता है। कई वीडियो वायरल हो चुकी है। रेंजर केके मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग ने वहां दो पिंजरे के साथ ही जाल भी लगा दिया है। तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। आलम यह है कि किसान अपने खेतों पर अकेले नहीं जा रहे हैं। जबकि यह समय धान की फसल की रोपाई का है। खेतों पर एक व्यक्ति वहां खड़ा रह कर निगरानी करता ...