उरई, फरवरी 9 -- उरई। मोहल्ला चुर्खी बाईपास बघौरा निवासी 60 वर्षीय भीकम सिंह रात में घर के दरवाजे में साफा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात के समय पुत्र सतीश व दीपक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेले होने के कारण वृद्ध ने शराब के नशे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में ही बहू बंदना ने जब ससुर को फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। घरवालों के मुताबिक वृद्ध अकेलेपन से तनाव में रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...