बरेली, फरवरी 16 -- मनचले से परेशान महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार करते शिकायत की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को मैं घर में अकेली अपने छोटे बच्चों के साथ थी, तभी गांव का युवक घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए तो वह धमकी देते हुए भाग गया। महिला का आरोप है कि वह पहले भी उसे दो बार छेड़ चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...