उरई, फरवरी 6 -- माधौगढ़। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम घर में घुसकर किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के माता-पिता दस आठ साल पहले मौत हो चुकी है और किशोरी का लालन पालन ताऊ व ताई करते हैं। बुधवार को किशोरी के ताऊ व ताई रिस्तेदारी में गए थे और दादी और किशोरी घर पर अकेली थी। जबकि, दादी पड़ोस में चली गई तभी किशोरी को अकेली देख गांव का ही 35 वर्षीय मुलायम दोहरे किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया और चीख सुन मौके पर दादी पहुंची तो युवक भाग निकला। जब ताऊ घर पंहुचा तब सारी बात किशोरी ने बताई। ताऊ ने कोतवाली में किशोरी के साथ पहुंच आरोपी मुलायम दोहरे के खिलाफ...