शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। हजरत मौलवी शेर ज़मां खां रहमतुल्लाह अलैह का एक दिवसीय 316 वां सालाना उर्स खुशहाली व सलामती की दुआ के साथ सम्पन्न हो गया। ईदगाह छोटा ख़ुत्बा स्थित मजार पर खादिम सिफत उल्ला खां की निगरानी में मंगलवार को सुबह 10 बजे महफ़िल का आगाज तिलावत ए कुरआन से किया गया। मोहम्मद वारिस कादरी ने औलिया ए किराम की हयात ओ खिदमात पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अल्लाह के वलियों की बारगाह में अकीदत ओ मोहब्बत से हाज़िरी देना चाहिए। इस दौरान नात व मनकबत पेश की गई। इसके बाद कुरआन मजीद की आयात पढ़कर साहिबे उर्स को ईसाले सवाब किया गया। मोहम्मद वारिस खां ने कौम व मिल्लत की तरक्की व खुशहाली की दुआ की। मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी करने के साथ लोगों में लंगर वितरित किया गया। मोहल्ला बाडू जई से मोहम्मद इरशाद व कई अन्य लोगों ने चादर लाकर मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.