गढ़वा, सितम्बर 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को अकीदत व मसर्रत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली। जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत मदरसा तब्लीगुल इस्लाम से की गई। मदरसा तब्लीगुल इस्लाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाने के बाद शहर के विभिन्न मोहल्ला के लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल अकीदतमंद शहर के मुख्य पथ का भ्रमण करते हुए हाजी हनीफ खान के पेट्रोल पंप तक गए। उसके बाद पुनः शहर के मुख्य पथ होते हुए ऊंचरी रोड स्थित कर्बला के मैदान में पहुंचे। जहां सलातो सलाम का नज़राना पेश किया गया। उसके बाद उपस्थित लोगों के बीच सिरनी तकसीम की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में शहर के टंडवा मोहल्ला, रॉकी मोहल्ला, ऊंचरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.