हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज शांति और अकीदत के साथ पढ़ी गई। बारिश के बाद भी बड़ों के साथ बच्चों ने भी नमाज अदा की। महिलाओं ने घरों में रहकर नमाज पढ़ी। इस मौके पर मस्जिदों में रमजान की फजीलत बयां की गई। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर देश की खुशहाली की दुआएं मांगी। मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। शहर के जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नमाजी जुटे। अकीदतमंदों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पूर्व इमामों ने संबोधित करते हुए रमजान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रखी गई थी। इधर रोमी में इस्लामिक स्कॉलर अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीकी ने रोजेदारों से कहा कि पवित्र महीने में इबादत करें तिलावत करें औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.