गढ़वा, सितम्बर 6 -- रमना, प्रतिनिधि। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाला ईद उल मिलादुन्नबी का त्योहार प्रखंड में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर रमना इंतजामिया कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। मस्जिद प्रांगण से निकाला गया जुलूस नीचे बाजार, सर्वेश्वरी चौक, हरिगणेश मोड़, भगत सिंह चौक, मड़वनिया पंचायत भवन होते हुए पुनः मस्जिद पहुंचकर समाप्त हो गया। उस दौरान नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर के सदा से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। उक्त अवसर पर मौलवी इस्माइल अंसारी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म 570 ई में मक्का में हुआ था। वह बचपन से अनाथ थे। चाचा के संरक्षण में उनका लालन-पालन हुआ था। 40 वर्ष के उम्र में जिब्रिल देवदूत के जरिए उन्हें अल्लाह का संदेश मिला। उसके बाद इस्लामी कैलेंडर की शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.