सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सीतामढ़ी। शब ए बरात मंगलवार की देर रात अकीदत के साथ मनाया गया। घरों व मस्जिदों में कुरान की आयतें गूंजी। दुनिया से कूच कर गए लोगों के लिए मगफिरत की दुआ की गई और कब्रिस्तानों में दफन नातेदारों की कब्रों पर फातिया पढ़ी गई। इस रात लोग मृत लोगों की रूह की शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नगर स्थित मुर्लियाचक के कब्रिस्तान, मेहसौल स्थित कब्रिस्तान,राजोपट्टी बाईपास रोड कब्रिस्तान व महुलिया क्रबिस्तान को सलीके से सजाया गया था। कब्रिस्तान के चारों ओर रौशनी जलाई गई। मुस्लिम समुदाय इबादत कर अल्लाह से अपने पुर्वजों की मगफिरत की दुआ की। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। बच्चे भी मस्जिद में नमाज अदा की एवं कब्रिस्तान की जियारत की।भूतही जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल हन्नान ने बताया कि अपने गुनाहों को सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से म...