गढ़वा, फरवरी 4 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की रात शब-ए-बरात का त्योहार अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत अवैस करनी रजिअल्लाह ताअला अन्हो के नाम से सिरनी फातिहा कराया। तत्पश्चात एक दूसरे को खिलाया। उसके बाद लोगों नें मस्जिदों में नमाज-ए- ईशा अदा किया। उसके बाद शब- ए- बरात की 12 रिकअत नमाज अदा की। उसके अलावा लोग पूरी रात खुदा की इबादत में मशगुल रहे। इसक्रम में लोगों ने नफील नमाज अदा करने के साथ ही कुरआन- ए- पाक की तिलावत की। शब- ए- बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान जाकर मरहुमिनों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के साथ ही अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाया। शब- ए - बरात के अवसर पर बच्चो ने फूल झड़ियां छोड़कर खुशी का इजहार किया। उक्त अवसर पर सभी इबादतगाहों को विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.