धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद। सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। शहर की सभी मस्जिद नमाजियों से भरी रही। लोग अपने काम-काज छोड़कर मस्जिद पहुंचे और पहले जुमे की नमाज अदा की। पुराना बाजार जामा मस्जिद, यतिमखाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद, स्टेशन रोड सबिली मस्जिद, सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए मस्जिदों की छतों पर भी नमाजियों के लिए व्यवस्था की गई। इस बार पहला जुमा दूसरे रोजे के दिन ही आया। एक दिन ही पहले रोजे के साथ मुकद्दश रमजान की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रोजेदार सुबह से जुमे की तैयारी में जुट गए। दोपहर सवा 12 बजे जुमे की अजान हुई तो एक-एक कर नमाजी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.