अररिया, फरवरी 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पवित्र रमज़ान माह के पहले जुम्मे पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। रोज़ेदारों ने पूरे एहतराम और सच्ची नीयत के साथ जुम्मे की नमाज़ अदा की। सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली और नमाज़ के समय तक परिसर खचाखच भर गए। लोग नए और साफ-सुथरे कपड़ों में सज-धज कर इबादत के लिए पहुंचे। सदर रोड स्थित बड़ी मस्जिद, जुम्मन चौक की मस्जिद, गुजरी मोहल्ला, कुढ़ेली , रामपुर , भाग कोहलिया सहित प्राय: पंचायत और अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में विशेष चहल-पहल रही। जुम्मन चौक स्थित मस्जिद में सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जहां नमाज़ियों की तादाद इतनी रही कि आसपास के रास्तों तक लोग कतारबद्ध नजर आए। पहले जुम्मे को लेकर लोगों में खास उत्साह और धार्मिक निष्ठा दिखाई दी। रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.