आरा, मार्च 28 -- -रमजान के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में रही नमाजियों की भीड़ -तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में भी रोजेदारों ने की नमाज अदा आरा, निज प्रतिनिधि। रमजान के आखिरी जुमे पर शहर समेत जिले भर की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम बहुल मुहल्लों में उत्साह का माहौल था। लोग अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से तैयारियों में जुट गये थे। शहर के कई इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहे। गर्मी के बावजूद रमजान के आखिरी जुमे को दोपहर में मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों में इमाम ने अपनी तकरीर में लोगों से शांति के साथ ईद की नमाज अदा करने और उल्लास के साथ ईद पर्व मनाने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.