लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। इस्लामिक कैलेंडर के पवित्र माह रमजान के पहले जुम्मे की नमाज़ शुक्रवार को लोहरदगा जिले भर की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। जुम्मे की नमाज को ले सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ नजर आई। जुम्मा की नमाज़ में छोटे-बड़े, युवा, बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग शामिल थे। नमाज से पहले उलेमा-ए-कराम ने रमजान की फजीलत, रोज़े की अहमियत और आपसी भाईचारे पर तकरीर की। उन्होंने लोगों से अमन-चैन, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। नमाज़ के बाद मुल्क की तरक्की, राज्य की खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिये दुआ मांगी गई। रमजान के पहले जुम्मे को ले मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...