गौरीगंज, मार्च 28 -- अमेठी। संवाददाता शुक्रवार को माहे रमजान का आखिरी जुमा था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 367 स्थलों पर आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। प्रत्येक जगह लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अल्लाह की बारगाह में अपनी अकीदत पेश की। डीएम-एसपी के साथ जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी दिखाई। गौरीगंज में मुस्लिम समाज के लोगों ने आखिरी जुमे की नमाज अदा करते हुए अपनी खुशहाली की दुआ मांगी। अमेठी क्षेत्र में 50 मस्जिदो में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। मुख्य नमाज कस्बे के जामा मस्जिद में पढ़ी गई। जहां गांवो से कस्बे तक के 80फीसदी मुसलमानो ने नमाज अदा किया। सुबह से ही मस्जिद में चहल-पहल थी। ग्यारह बजे से लोगो का आना शुरू हुआ। एक बजे तक पांच हजार से अधिक मुसलमान आ गए। सीओ मनोज मिश्र चकबंदी अधिकारी की देखरेख म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.