धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता पूरे शहर में अकीदत और एहतराम के साथ शब-ए-बारात मनाई गई। मंगलवार को शब-ए-बरात की रात शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक रही। मस्जिद, मदरसे और कब्रिस्तान पूरी रात रोशन और रौनक से भरी रही। फूल और लाइटों से अकर्षक ढंग से सजाए गए थे। मस्जिद और कब्रिस्तान दुआ और इबादत करनेवालों से गुलजार रहे। रांगाटांड़, वासेपुर, शमशेर नगर भूली, पांडरपाला बाइपास रोड स्थित कब्रिस्तान में लोगों का जुटान हुआ। लोगों ने कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों के जाने-अनजाने में अपने किए गए सभी गुनाहों के लिए मांफी मांगी और जन्नत में जगह देने की दुआ की। उनके नाम से फातिहा भी पढ़े गए। वासेपुर, पांडरपाला, टिकियापाड़ा, पुराना बाजार, आजाद नगर भूली, शमशेर नगर की मस्जिदों में लोग जुटे यहां रात भर इबादत हुई। नमाज-ए-फज्र के बाद सामूहिक दुआ की गई। कई मो...