रांची, फरवरी 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मुकद्दस माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को रांची की तमाम मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रमजान के मुबारक मौके पर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाने के लिए नमाजी समय से काफी पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और रहमत-ओ-बरकत की विशेष दुआएं मांगी गईं। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गई। जामा मस्जिद (अपर बाजार) में मुफ्ती तल्हा नदवी, राईन मस्जिद में मुफ्ती मो. अनवर कासमी, पथलकुदवा मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी और कर्बला चौक स्थित हव्वारी मस्जिद में मुफ्ती मो. सनाउल्लाह मजाहिरी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उलेमाओं ने रमजान की फजीलत पर तफसील से रोशनी डाली। मुफ्ती सनाउल्लाह मजाहिरी ने कहा कि रमजान का महीना रह...