गढ़वा, फरवरी 21 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पवित्र माह रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। प्रखंड क्षेत्र की नगर ऊंटारी मस्जिद, बिशनपुर मस्जिद, कुशदंड मस्जिद, कधवन मस्जिद, बरडीहा मस्जिद, नरही मस्जिद और सोनवर्षा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने जुम्मा की नमाज अदा की। मस्जिदों में सुबह से ही चहल-पहल रही और लोगों ने अमन-चैन तथा आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। बरडीहा मस्जिद में इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने नमाज अदा कराई। अपने बयान में उन्होंने रमजान के महीने की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत, तौबा और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। मौके पर हाफ़िज़ अब्दुल हकीम,मौलाना आबिद हुसैन,सदर मुश...