जौनपुर, फरवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। शब-ए-बारात का पर्व मंगलवार को जिले में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रातभर इबादत कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगी और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए फातिहा पढ़ी। पर्व को लेकर दो दिन पूर्व ही कब्रिस्तानों और मजारों की साफ सफाई, रंगाई पुताई करा दी गई थी। हिसं खेतासराय के अनुसार शब-ए-बारात का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मगरिब की नमाज के बाद इबादत का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। मस्जिदों में नफिल नमाज, कुरान की तिलावत और जिक्र-ए-इलाही में लोग मशगूल रहे। कई अकीदतमंदों ने इस मौके पर रोजा भी रखा। पर्व पर लोग कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। कस्बा ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.