मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- सरैया। बखरा स्थित हजरत बाबा जुनैद शाह की मजार पर सोमवार को अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। उलेमाओं ने बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया। जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्लाह राइन मुन्ना ने प्रखंड वासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी सुभाष मुखिया दल-बल के साथ मुस्तैद रहे। उर्स के मौके पर मजार कमेटी के सदस्य अजमत अली, मो. अब्दुल्लाह, चांद बाबू, मो. अकबर अली, मो. शहाबुद्दीन, जाहिद उस्ताद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...