नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। अकासा एयर के बेड़े में बुधवार को 33वां विमान शामिल हुआ। नया बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान बुधवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतरा। इस साल कंपनी के बेड़े में शामिल होने वाला यह दूसरा विमान है। अकासा ने साल 2030 तक दुनिया की शीर्ष 30 विमान सेवा कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। एयरलाइंस ने बताया कि उसने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिए हैं जिनमें 33 की डिलिवरी हो चुकी है और अन्य 193 की डिलिवरी अगले छह साल में होनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.