बिजनौर, दिसम्बर 12 -- गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार दोपहर शुरू हुई प्रतियोगिता में स्कूल के सभी पांच हाउस के बीच हुई। शुभारंभ नगरपालिका चैयरमैन डॉ. एमपी सिंह, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. केसर कौर, डॉ. जसवेंदर कौर व स्कूल डायरेक्टर डिम्पल कौर, पूर्व मंत्री महावीर सिंह ने किया। इसके अतिरिक्‍त विद्यालय ने अपने द्वितीय बैच वर्ष (2015-16) के पुरातन छात्रों को अतिथि के रूप में 'पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह' में आमंत्रित कर सम्मानित किया। वर्ष भर की प्रतियोगिताओं के लिए सभी विजेता हाउस और विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अकादमिक उत्कृष्टता में तेज हाउस प्रथम, सुभाष हाउस द्वितीय गांधी हाउस तृतीय स्थान पर रहे। वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया ग...