नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सिख मर्यादा पर भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाल तख्त के सामने पेश होने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक शर्त भी रख दी है। गुरुवार को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अनुरोध करते हुए सीएम मान ने कहा कि 15 जनवरी को उनकी सुनवाई के समय पूरी कार्रवाई का सीधा प्रसारण करने की अनुमति दी जाए। सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री मान ने दावा किया कि उन्हें दुनियाभर से लोगों के संदेश मिल रहे हैं कि जब वह अकाल तख्त की संगत के सामने अपना पक्ष रखें, तो उसका सीधा प्रसारण सभी टेलीविजन चैनलों पर किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, "पूरी दुनिया से मुझे संदेश आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संग...