नई दिल्ली, फरवरी 10 -- PSU Bank news: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) बैंकों ने मिनिमिम बैलेंस और SMS चार्ज के नाम पर जमकर कमाई की है। इस मामले में खासतौर पर पंजाब नेशनल बैंक सबसे आगे है। संसद में वित्त मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में मिनिमिम बैलेंस न रखने के लिए अपने बचत खाता ग्राहकों से सभी पीएसयू बैंकों में सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, SMS चार्ज से कमाई के मामले में सबसे आगे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया है।क्या कहते हैं आंकड़े? राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, तीन वित्त वर्षों में बचत खातों में मिनिमिम बैलेंस न रखने के लिए पीएनबी को अपने ग्राहकों से कुल 1,577.87 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा 1272.17 करोड़...