प्रयागराज, फरवरी 9 -- उत्तर मध्य रेलवे समेत देश भर के विभिन्न जोनल रेलवे में कार्यरत रेल कर्मियों के लिए बड़ा अवसर है। रेलवे बोर्ड ने अकाउंट्स संवर्ग के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में कार्यरत पात्र कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर कर्मचारियों की तैनाती रेल भवन नई दिल्ली में की जाएगी। इस भर्ती के तहत सीनियर सेक्शन ऑफिसर के 12 पद और सीनियर अकाउंटेंट के 5 पद भरे जाने हैं। चयनित कर्मचारियों को उनके मूल कैडर का वेतन ही दिया जाएगा और यह पोस्टिंग पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन करने वाले कर्मचारी को अकाउंट्स विभाग में कम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.