सासाराम, फरवरी 6 -- डेहरी। जिले के सांस्कृतिक संचेतना का प्रतिनिधि मंच अभिनव कला संगम के संरक्षक के रूप में डेहरी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडेय को बनाया गया है। इसे लेकर अभिनव कला संगम के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि उमाशंकर पांडेय जिले के वरीय अधिवक्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। संस्था में उनके जुड़ने से अभिनव कला संगम का कारवां तेज गति से बढ़ेगा। उमाशंकर पांडेय ने कहा कि अभिनव कला संगम आने वाले दिनों में देश स्तर पर और बेहतर कार्य करे। इसके लिए उनका सहयोग जारी रहेगा। मौके पर अभिनव कला संगम निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो. रणधीर सिन्हा, संरक्षक सीमल सिंह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, संजीव गुप्ता, विशाल सिंह, आलोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.