अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- अकराबाद, संवाददाता। कोतवाली अकराबाद क्षेत्र के गांव मानई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश यादव पुत्र हरदयाल सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम कासिमपुर कसेर, थाना दादों के रूप में हुई है। बताया गया है कि योगेश पिछले कुछ दिनों से अकराबाद कोतवाली के अंतर्गत गांव मानई में अपने एक मित्र के यहां ठहरा हुआ था। सोमवार की रात अचानक योगेश की तबीयत बिगड़ गई। मित्र के परिजन उसे उपचार के लिए अकराबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अकराबाद लाया गया, जहां किसी व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली अकराबाद पुलिस ने शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.