अलीगढ़, नवम्बर 4 -- अकराबाद, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार देर शाम को थाना अकराबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में अभिलेखों की स्थिति, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, लंबित विवेचनाओं एवं शस्त्रों के रखरखाव आदि का जायजा लिया। एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र के अभिलेखों की जांच की और नियमित रूप से निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां तैनात कर्मियों को आगंतुकों से सहज व्यवहार रखते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीडिंग भी चेक की गई। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस बल के साथ कस्बा अकराबाद में पैदल गश्त कर बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने अधीनस्थो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.