अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अकराबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा निवासी एक युवक की जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव दुभिया बंजारा निवासी हवलदार पुत्र विक्रम सिंह की कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला छिछौरा बंजारा में तेरहवीं संस्कार में अपने साथी प्रियतोष पुत्र सतीश चंद्र निवासी गांव असगरपुर के साथ बाइक से जा रहा था। रात करीब नौ बजे ढोलना के पास उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय हवलदार को...