बरेली, जनवरी 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस ने स्मैक, गोमांस और चोरों के तीन गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई इज्जतनगर, कैंट और देवरनिया थाना क्षेत्र में की गई है। इज्जतनगर में इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी स्मैक तस्कर अकरम का गैंग पंजीकृत किया है। इस गैंग में उसके मोहल्ले के ही तस्कर आसिफ, मोहल्ला अंसारी के जावेद, राशिद, मोहल्ला सराय के उस्मान कुरैशी, सीबीगंज में तिलियापुर के हारुन और एजाजनगर गौटिया के अफजाल को सदस्य बनाया है। थाना कैंट में इंस्पेक्टर राजेश सिंह की ओर से गोमांस तस्कर शाहजहांपुर में थाना कटरा के गांव खैरपुर के आरिफ उर्फ शावेज और रहबर उर्फ पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस गैंग का लीडर आरिफ है। इसके अलावा थाना देवरनिया में एसओ आशुतोष द्विवेदी ने गांव नवादा ...