कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर देहात। पहले से ही अतिक्रमण का शिकार चल रही अकबरपुर की स्टेट बैंक रोड पर सोमवार दोपहर एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। स्टेट बैंक से लेकर ओवरब्रिज चौराहे और माती रोड पर भी जाम का असर दिखा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सके। अकबरपुर में दो दिन पहले स्टेट बैंक रोड पर नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसके बाद भी यहां आटो और ठेलिया दुकानदारों के कारण ट्रैफिक मुश्किल से गुजरता है। सोमवार दोपहर अकबरपुर इंटर कालेज से निकली एसआईआर जागरुकता रैली के चलते सड़क पर भीषण जाम लग गया। ओवरब्रिज चौराहे से लेकर रूरा चौराहे तक वाहन बुरी तरह फस गये। इसका असर माती रोड तक भी नजर आया। जाम के हालात इस कदर थे कि पैदल निकलने वालों को भी मुश्किल खड़ी हो रही थी। चौराहे पर लगे यातायात पुलिस कर्मी भीषण जाम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.