संभल, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के गांव अकबरपुर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक विशालकाय अजगर सांप को रेंगते हुए देखा। अजगर के अचानक दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अजगर नदी की ओर से निकलकर सड़क पार करता हुआ गांव की दिशा में बढ़ रहा था। इसी दौरान गुन्नौर निवासी अनिल यादव की नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया अजगर करीब 10 फीट लंबा और लगभग 50 किलोग्राम वजनी था। रेस्क्यू के दौरान अजगर कुछ देर के लिए सड़क किनारे झाड़ियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.