सासाराम, जनवरी 1 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड का अकबरपुर पहाड़ी गांवों और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए प्रमुख बाजारों में से एक है। रोजाना बड़ी संख्या में खरीदार यहां पहुंचते हैं।लेकिन बाजार अतिक्रमण और अव्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। संकरी गलियों में स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...