भागलपुर, जनवरी 21 -- सुल्तानगंज फीडर से मिलने वाली बिजली आपूर्ति बुधवार को भी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत विभाग के जेई मंजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे बढ़े पेड़ों की कटाई, जर्जर तारों की जांच और अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर यह शटडाउन लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...