भागलपुर, जनवरी 3 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड पांच में विवाहिता गुड़िया कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने दहेज के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर में सल्फर की मात्रा पाए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया। बताया गया कि मृतका के मायके पक्ष द्वारा पूर्व में भी दहेज उत्पीड़न को लेकर ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति संतोष कुमार दास, सास पार्वती देवी और गोतनी गौरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...