भागलपुर, फरवरी 1 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाला निर्माण कार्य को लेकर व्यापक योजना बनाई गई है। उपलब्ध सूची के अनुसार करीब 1 करोड़ 53 लाख की राशि से नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1, 3, 4, 5, 6 और 8 में एनएच-80 और एसएच-85 से जुड़ने वाली सड़कों के साथ नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन योजनाओं से नगर के कई मोहल्लों को पक्की सड़क और जलनिकासी की सुविधा मिलेगी। वार्ड संख्या 6 में संजीव शर्मा के घर से गिरीश पासवान के घर तक सड़क व नाला निर्माण होगा। वार्ड 5 में एनएच-80 से अशोक पंसारी के घर से उदय मंडल के घर तक सड़क-नाला बनेगा। वहीं वार्ड 8 में एसएच-85 से उधो कोयरी के घर तक सड़क व नाला निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा वार्ड 4 में एनएच 80 से छोटे तांती और प्रकाश साह होते हुए अन्य घरों तक सड़क-नाला निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.