भागलपुर, सितम्बर 6 -- नगर पंचायत अकबरनगर खेरैहिया किसनपुर महेशी इंग्लिश चिचरोंन के इलाकों में शुक्रवार से बाढ़ का पानी घटने लगा है।पानी घटने के बाद अब लोगो मे राहत की उम्मीद है।लेकिन लोगो की समस्या कम नही हो रही है।शुक्रवार को दियारा व चानन का पानी घटने के बाद सड़क किनारे से पानी नीचे चला गया है।अभी भी अकबरनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है।अभी भी बाढ़ से प्रभावित परिवार अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों, महिलाओं व मवेशियों के साथ छतों के ऊपर तिरपाल या तंबू लगाकर मवेशी पालक अपने मवेशी को लेकर ऊंचे स्थानों पर जिंदगी गुजारने को विवश है।बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि पानी का जलस्तर कम हो रहा है जो वास्तव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत देने की बात है।गांवों बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल में आ गयी थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.