भागलपुर, जनवरी 10 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 और 96 के संचालन को लेकर चल रहा विवाद प्रशासनिक स्तर पर समाप्त हो गया है। अपीलीय प्राधिकार ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, भागलपुर के आदेश को सही ठहराते हुए अपील को खारिज कर दिया है। बताया गया कि पंचायत के नगर पंचायत में परिवर्तित होने के बाद वार्ड परिसीमन किया गया था। इसी के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों के वार्ड शिफ्टिंग को लेकर सेविकाओं के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। अपीलार्थी की ओर से आदेश को नियमविरुद्ध बताया गया, जबकि उत्तरवादी पक्ष ने निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई होने की बात कही। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि निदेशालय, आईसीडीएस, बिहार पटना के निर्देशों के अनुसार नये परिसीमन में यदि एक ही वार्ड में एक से अधिक सेविकाएं हो जाती हैं, तो उम्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.