मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एससी-एसटी से जुड़े कांड में फरार चल रहे आरोपित दादर कोल्हुआ निवासी ओमप्रकाश राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार वारंटी जमालाबाद निवासी रामप्रवेश भगत उर्फ सुल्तान व रसूलपुर सैयद वाजिद निवासी किशोर सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रंगदारी कांड के आरोपित रसुलपुर निवासी पप्पू सहनी को दबोचा गया। बाद में उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...