गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंसल हाउसिंग लिमिटेड की 82 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-83 स्थित अंसल हब 83 में निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमे को लेकर धन शोधन अधिनियम के तहत की गई है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में बिल्डर का पक्ष नहीं मिल सका है। अंसल हाउसिंग लिमिटेड ने इस परियोजना को लांच करने के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से साल 2009 में 2.47 एकड़ का लाइसेंस लिया था। इसमें 147 दुकान, 137 ऑफिस और दो रेस्तरां बनाने का नक्शा मंजूर करवाया था। साल 2014 में निवेशकों को कब्जा देने का वायदा किया था। 95 प्रतिशत राशि देने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं दिया है। जून, 2023 में इस बिल्डर के खिलाफ थाना खेड़की दौला में मुकदमा दर्ज किया था। इस म...