लखनऊ, मार्च 4 -- - अंसल ग्रुप सपा का ही नमूना है लखनऊ- विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप के मामले पर समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने सदन के माध्यम से प्रदेश के होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अंसल ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा का ही नमूना है। उन्होंने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों एवं होम बायर्स के साथ धोखा किया गया। ये सारे काम समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.