लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल के निदेशकों समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों ने उन पर मकान दिलाने के नाम पर 1.92 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक पीड़ितों में कानपुर की बाबूपुरवा कालोनी में रहने वाले संजीव श्रीवास्तव और आलमबाग पवनपुरी के बृजमोहन पाल हैं। संजीव के मुताबिक उन्होंने अप्रैल 2014 में अंसल में 10 हजार रुपये एक मकान बुक कराया था। इसके बाद उन्होंने मई 2015 में 81250 रुपये जमा किए। वहीं, बृजमोहन का कहना है कि उन्होंने जुलाई 2025 में अंसल के खाते में 1,01,500 ट्रांसफर कर सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-10 में एक मकान बुक किया था। उन्हें भी मकान नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.