नई दिल्ली, मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी अंसल प्रापर्टीज के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कस दिया है। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी पर 2 FIR दर्ज हो गई। लखनऊ के गोमती नगर थाने में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफा लिमिटेड,प्रणव अंसल,सुशील अंसल,सुनील कुमार गुप्ता,फेरन्सेटी पैट्रिका अटकिशन और विनय कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 352, 351(2), 338, 336(3),340(2), 111 और प्रिवेंशन ऑफ डेमेज टु पब्लिक प्रापर्टी एक्ट 1984 की धारा 3 के तहत एफआईआर दर्ज करायी है। आपराधिक धाराओं के तहत छह माह से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। वहीं अंसल के निदेशक प्रणव अंसल,विकास यादव,महाप्रबंधक अमित शुक्ला और अन्य के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.