लखनऊ, मार्च 9 -- अंसल ने परफार्मेंस गांरटी के रूप में प्राधिकरण के पक्ष में बंधक 411 एकड़ भूमि में से कई जमीनें बेच दी हैं। इन्हें कुछ बिल्डर और संस्थाओं को भी बेचा गया है। बिना एनओसी बेची गई इन जमीनों की रजिस्ट्री अब एलडीए निरस्त कराएगा। इसके लिए रजिस्ट्री विभाग से वर्ष 2020 से 2024 तक अंसल की ओर से की गई रजिस्ट्रियों का विवरण मांगा है। मेसर्स अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से हाईटेक टाउनशिप नीति के अनुसार योजना पूर्ण करने के लिए परफार्मेंस गांरटी के रूप में लखनऊ विकास प्राधिकरण के पक्ष में बंधक विलेख संख्या 1782, 2855, 12445, 20712, 18862 के माध्यम से लगभग 411 एकड़ भूमि बंधक की गई थी। प्राधिकरण ने बंधक रखी गई जमीनों का विवरण दर्शाते हुए परियोजना के मुख्य प्रवेश मार्गों पर सूचना पट लगाए जाने के लिए अंसल को निर्देशित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.