अमरोहा, जनवरी 20 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता के मुताबिक जिले की सभी तहसीलों में अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप के संशोधन/दर्ज कराने के लिए रोस्टर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भूमि प्रबंधन समिति एवं समस्त ग्रामवासी/सह-खातेदारों के साथ बैठक कर प्रपत्र खपु-3 में दर्ज खातेदारों/सह-खातेदारों के गाटों के अंश को पढ़कर सुनाया जाएगा। अंश त्रुटि सुधार के लिए संज्ञान में आए समस्त प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज कर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। उक्त कार्रवाई के लिए 19 जनवरी से 15 मार्च तक का रोस्टर कार्यक्रम निर्धारित कर छह चरणों में पूर्ण कराएं जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.